Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
मौसम विभाग का अलर्ट: पंजाब में अगले छह दिन तक चलेगी सीवियर कोल्ड वेव – Kohram News

मौसम विभाग का अलर्ट: पंजाब में अगले छह दिन तक चलेगी सीवियर कोल्ड वेव

पंजाब का न्यूनतम तापमान मंगलवार को सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। फरीदकोट का पारा शून्य डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 24.2 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में पंजाब के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में पारा और गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 4.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 4.8 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया।

पठानकोट का 2.8 डिग्री, बठिंडा का 3.0 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), बरनाला का 4.2 डिग्री, फाजिल्का का 0.9 डिग्री और फिरोजपुर का 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 21.4, पटियाला का 22.3 डिग्री, पठानकोट का 22.4 डिग्री, बठिंडा का 21.0 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे) , गुरदासपुर का 21.0 डिग्री, बरनाला का 19.8 डिग्री, फिरोजपुर का 19.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *