Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP और AAP के बीच टाई मुकाबला, सहयोगी शिरोमणि अकाली भी शामिल – Kohram News

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP और AAP के बीच टाई मुकाबला, सहयोगी शिरोमणि अकाली भी शामिल

दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट की विधानसभा कालका जी में तीन बार काबिज होकर कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है। सहयोगी शिरोमणि अकाली के साथ BJP और AAP के बीच मुकाबला टाई रहा है। इन दलों के पास यह सीट 2-2 बार रही। इस वक्त मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस तरह पहली बार इस सीट ने दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। बतौर तीसरी महिला मुख्यमंत्री वह दिल्ली की सत्ता संभाल रही हैं।

पॉश इलाके और मध्यम वर्गीय बस्तियों का मिश्रण
विधानसभा के गठन के साथ ही 1993 में कालकाजी विधान सभा सीट अस्तित्व में आई। इस सीट की बसावट मिली-जुली है। यहां कालका जी, ईस्ट ऑफ कैलाश, सुखदेव विहार, नेहरू एन्क्लेव समेत दूसरे पॉश इलाके हैं। वहीं, ओखला, मंगला अपार्टमेंट, श्याम नगर समेत दूसरे कई इलाकों में मध्यम वर्ग से जुड़े लोग रहते हैं। इसके अलावा जेजे क्लस्टर की संख्या भी अच्छी खासी में हैं।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में जेजे क्लस्टर की बढ़ती संख्या
विधानसभा के तीन वार्ड में से दो में जेजे क्लस्टर की संख्या ज्यादा है। साल 2008 में हुए परिसीमन के दौरान कालका जी विधानसभा क्षेत्र से तुगलकाबाद कुछ इलाका, सात साहिब क्षेत्र का इलाका कालका जी से हटा दूसरे विधानसभा में जोड़ दिया गया। वहीं, दूसरे विधानसभा क्षेत्र से महरौली क्षेत्र, बदरपुर का कुछ हिस्सा जोड़ दिया गया।

15 साल तक कांग्रेस का दबदबा
कालका जी विधानसभा AAP, कांग्रेस, BJP के साथ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार को भी जीत का मौका दे चुकी है। साल 2003 में सबसे पहले BJP ने यहां जीत दर्ज की। उसके बाद 15 साल तक कांग्रेस का कब्जा रहा। साल 2013 में शिअद ने यहां खाता खोला। लेकिन 2015 से इस सीट पर आप का कब्जा रहा है। यहां हुए सात विधानसभा चुनाव में पांच बार क्षेत्र ने विजेता को 50 फीसदी से अधिक मत दिए।

तीनों निगम वार्डों में BJP के पार्षद
कालका जी विधानसभा में निगम के तीन वार्ड हैं। मौजूदा समय में तीनों वार्ड पर BJP का कब्जा है। इनमें से दो वार्ड पर जेजे कलस्टर की संख्या अधिक है। वहीं एक अन्य वार्ड में पॉश एरिया हैं। इन वार्ड में से गोविंद पुरी वार्ड में चंद्रप्रकाश, गोविंदपुरी वार्ड में राजपाल और श्री निवासपुरी वार्ड में योगिता सिंह BJP की टिकट से पार्षद चुन कर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *