Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
विष्णु के सुशासन में महतारियों का बढ़ा मान, महतारी वंदन योजना से जीवन की राह हुई आसान – Kohram News

विष्णु के सुशासन में महतारियों का बढ़ा मान, महतारी वंदन योजना से जीवन की राह हुई आसान

मुंगेली :    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नति के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना से न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके जीवन जीने की राह आसान हो गई है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की चंद्रकली साहू बताती है कि पहले पैसे के लिए बहुत परेशानी होता था। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने या जरूरी सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। तब जाकर आवश्यकताएं पूरी हो पाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बनी है, खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए आना शुरू हुआ है, तब से इन सब समस्याओं से निजात मिल गया है।
          साहू बताती है कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 10 किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है। वह इस राशि का उपयोग अपनी खेती-किसानी सहित विभिन्न कार्यों में करती है, जिसका लाभ भी देखने को मिल रहा है। खेती किसानी अब उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गया है। इसी तरह जरहागांव की तोरण बताती है कि उनके पति का निधन हो गया है, ऐसे स्थिति में महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए बड़ा सहारा है। इस योजना की राशि का उपयोग करके वह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर पा रही है। साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से संबल मिला हैं। बता दें कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस योजना से न केवल चंद्रिका बाई, तोरण बल्कि उनके जैसे हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिले की महिलाएं इससे काफी खुश हैं और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *