Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
10 साल बाद जून में सबसे ज्यादा दिन चली लू, आज और कल रेड अलर्ट – Kohram News

10 साल बाद जून में सबसे ज्यादा दिन चली लू, आज और कल रेड अलर्ट

राजधानी बीते छह दिन से लू की चपेट में है। दस साल बाद सबसे ज्यादा लू जून माह में चली है। इससे पहले वर्ष 2014 में सात दिन तक लू चली थी। सोमवार को लू का ऑरेंज अलर्ट रहा। शुष्क हवाओं और आसमान से बरस रही आग से तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जबकि कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा। सबसे अधिक गर्म इलाका जाफरपुर रहा। यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंच गया। यहां की रात सबसे अधिक गर्म रही। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन सोमवार को भीषण लू व गर्मी होने के कारण यह रेड अलर्ट हो गया। मंगलवार के लिए भी विभाग ने अब रेड अलर्ट जारी किया है। इस कारण से दिल्ली में भीषण लू की स्थिति रहेगी।

19 को बारिश के आसार

19 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस कारण से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। हालांकि 21 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 23 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32-33 डिग्री के बीच ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और दिल्ली के कई इलाके भीषण लू की चपेट में रहेंगे, इसके साथ ही रात भी गर्म रहेगी। दिन के समय 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी।

कब-कब कितने दिन चली लू

वर्ष        दिन

2024       6
2021       1
2019       3
2018        2
2014        7
2013       1
2012       4
2011       1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *