Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
टूटा गर्मी का 40 साल का रिकॉर्ड; 20 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जाने कब होगी बारिश? – Kohram News

टूटा गर्मी का 40 साल का रिकॉर्ड; 20 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जाने कब होगी बारिश?

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हीटवेव का कहर लगातार जारी है। आलम यह है कि चार जिले गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज को छोड़ बाकी जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिल स्टेशन के नाम से मशहूर अपनी रांची अब हीट स्टेशन बन चुकी है, पिछले एक पखवाड़े से रांची का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है जबकि यहां के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि रांची में इस कदर गर्मी का असर देखने को मिला हो।

1984 के बाद ऐसी गर्मी पहली बार पड़ रही

हालांकि, रांची में ऐसी गर्मी का असर वर्ष 1984 में देखने को मिला था लेकिन एकाध दिनों के लिए ही…। अबकी बार तो राजधानी में गर्मी सितम ढ़ा रही है। लोग गर्मी से बचने के उपाय ढूंढ़ते दिख रहे हैं। इन दिनों बाजार में लस्सी, छाछ, बेल के शर्बत, गन्ने का जूस, आग पर पकाए गए आम का जूस और सत्तू का डिमांड भी बढ़ गया है। लोग गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए इन पेय पदार्थाें को अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं।

मानसून में फिलहाल देरी

वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखने के बाद पता चलता है कि अबकी बार भी कम संभावना है कि 15 जून तक मानसून दस्तक दे क्योंकि पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि 17 जून तक हीटवेव का असर कायम रहेगा। इसे लेकर आरेंज अलर्ट तक जारी किया गया है।

आज इन जिलों पड़ेगी भीषण लू

14 जून को निकटवर्ती मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।

इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिनभर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है। जारी रिपोर्ट की माने तो राजधानी रांची में 14 से 19 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 32.4 मिमी धनबाद के एगारकुंड और मैथन में रिकार्ड की गई। राज्य के गढ़वा, पलामू, सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भीषण हीटवेव का असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *