Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और विश्वसनीय राजनैतिक पार्टी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन – Kohram News

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और विश्वसनीय राजनैतिक पार्टी : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

कोरबा  कार्यकर्ता ही किसी संगठन की रीढ़ की हड्डी होते है और कार्यकर्ताओं को जोड़ कर उनका पार्टी में सदस्यता करना एक पर्व की तरह होता है, यह भाजपा संगठन का महापर्व है सदस्यता अभियान, इसे सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से करना है। जितना लक्ष्य हमे मिला है उससे अधिक लोगों को हमे पार्टी की सदस्यता दिलाना है।
        उक्त कथन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित हुए प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने व्यक्त किए।
        भाजपा जिला जीपीएम के सदयता अभियान का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत का गायन कर किया गया।
        कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने आगे कहा की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और विश्वसनीय राजनैतिक पार्टी है, नरेंद्र मोदी विश्व नेता के रूप में कार्य कर रहे है, वही प्रदेश सरकार भी जनता के विश्वास पर खरा उतर रही है, अब हमे लोगों तक जाकर अपने दल और विचार धारा से सबको जोड़ना है। हम सभी को जिले का सदस्यता का जो लक्ष्य है उससे अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवानी है।
        कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, वरिष्ठ नेता महेंद्र सोनी, महामंत्री लालजी यादव एवं उपाध्यक्ष कुबेर सर्राटी ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए सदस्यता अभियान के संबध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रदर्शन मुकेश दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *