Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रेंट फ्री हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ – Kohram News

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रेंट फ्री हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’

इस वक्त पूरे देश में जश्न का माहौल है। पेरिस ओलंपिक 2024 में 8 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता और फिर नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। इस जीत के बीच ओटीटी पर एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी दिखाई जाने वाली है, जिसने पैरालंपिक में पहला गोल्ड मेडल जीता था। हम बात कर रहे हैं मुरलीकांत पेटकर की।

मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। मुरलीकांत पर बनी फिल्म चंदू चैम्पियन है, जो इसी साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।

ओटीटी पर रेंट फ्री हुई फिल्म

चंदू चैम्पियन में मुरलीकांत पेटकर बनकर कार्तिक आर्यन ने खूब तारीफें बटोरीं। उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अच्छा-खासा कारोबार किया था। थिएटर्स के बाद पिछले महीने फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन रेंट के साथ। ओटीटी पर मूवी देखने के लिए रेंट देना पड़ रहा था। मगर अब फिल्म को रेंट फ्री कर दिया गया है।

अब दर्शक चंदू चैम्पियन को रेंट फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसकी अनाउंसमेंट के साथ प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी बाधाओं के खिलाफ लचीलापन और जीत की कहानी। एक चैंपियन की कहानी देखें जिसने कभी हार नहीं मानी।"

चंदू चैम्पियन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कबीर खान निर्देशित चंदू चैम्पियन का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 4.25 करोड़ से खाता खोलने वाली कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 62.95 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन किया था। मूवी ने पहले वीक में 34 करोड़ कमा लिये थे। फिल्म में कार्तिक के साथ अहम भूमिका में भुवन अरोड़ा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *