Warning: Constant WP_FILE_MANAGER_PATH already defined in /home/u557363981/domains/kohramnews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-file-manager/file_folder_manager.php on line 17
राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया………..इन लोगों की भटकाने और झूठ बोलने की नीति  – Kohram News

राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया………..इन लोगों की भटकाने और झूठ बोलने की नीति 

ग्वालियर । हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन पर छापेमारी की तैयारी कर रहा है। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधकर कहा कि जिन लोगों की भटकाने और झूठ बोलने की नीति है, वहीं इसतरह का नकारात्मक बयान देते हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों की भटकाने की नीति है, झूठ बोलने की नीति है, देश को विकास के पथ पर देखकर गौरव के बदले भी ईर्ष्या की भावना है, वहीं लोग इसतरह के नकारात्मक बयान देते हैं। आज जो कांग्रेस की स्थिति हो चुकी है, देश को बढ़ाने का काम नहीं, बल्कि देश को नकारात्मक सोच और विचारधारा के रास्ते की ओर ले जाने का कोशिश कर रही है। भाई-भाई के बीच झगड़ा तय करने की कोशिश कर रही है। जिस कांग्रेस पार्टी ने सदैव हर कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया, मंडल कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया, वहां आज जाति-जाति की बात करते हैं।
सिंधिया ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का सफाया इस चुनाव में हुआ, 13 राज्यों में खाता नहीं खुला, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधा-सीधा मुकाबला हुआ है, वहां केवल 25 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट है। 2014, 2019 और 2024 की सीट ले लें, जितनी सीटें इन तीनों चुनाव में कांग्रेस जीती है उनको भी आप इकट्ठा कर लो वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के 2024 के चुनाव में जो 240 सीट मिली है, उस आंकड़े तक भी कांग्रेस नहीं पहुंच पा रही है। यह हाल कांग्रेस पार्टी का हो चुका है। इसलिए किसी और पर उंगली दिखाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *